अध्याय २२
केली और शान ने उनके चारों ओर की स्थिति का जायजा लिया. वे अपने चारों ओर सिर्फ विनाश देख सकते थे- मृत शरीर, ढह गई और क्षतिग्रस्त इमारतें, संरचनात्मक क्षति, पानी में तैरते सब प्रकार के वाहन. बिजली और संचार प्रणाली पूरी तरह से टूट चुकी थी, ठप हो चुकी थी. उनके चारों ओर का वातावरण एक निराशाजनक गंभीर तस्वीर सा लग रहा था. उन्होंने एक बांध फटने के बारे में भी सुना. गाड़ियों, हवाई जहाज और सड़कें लगभग नाकाम हो गईं थी. एक और समाचार सुनाई दे रहा था कि एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र गंभीर रूप से प्रभावित हो गया है. इसके परिणामस्वरूप कई विस्फोट हुए. परमाणु कारखाने से निकले रेडियोधर्मी पदार्थ से प्रभावित हो सकने वाले लगभग २००,००० लोगों को निकालने के लिये प्रयत्न किये जा रहे थे. जब वे इन चिंताओं का आदान-प्रदान कर रहे थे, उस समय केली और शान से कुछ दूरी पर एक छोटी इमारत के छत पर कुछ हलचल हो रही है. शान और केली इस गतिविधि से अब तक अनजान थे. उस छोटी इमारत के छत पर एक लड़की कपड़े का एक टुकड़ा लहरा रही थी. वह चिल्ला भी रही थी. लेकिन दूरी की वजह से उसकी आवाज सुनाई देना मुश्किल था. उसके चारों ओर ...